जनवाणी संवाददाता |
कांधला: खंड विकास क्षेत्र के गांव जसाला न्याय पंचायत में न्याय पंचायत स्तरीय पेंशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में 57 पात्र लोगों ने अपने आवेदन किए।
क्षेत्र के गांव जसाला में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय पेंशन कैंप में गांव पंजोखरा, मीमला, रसूलपुर, लोहरीपुर व ब्रहमखेड़ा के पात्र लोगों ने अपने आवेदन किए।
कैंप प्रभारी एडीओ पंचायत सुशील मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि कैंप में वृद्धा पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों ने अपने-अपने आवेदन किए है। कैंप में सभी गांवों के कुल 57 आवेदन प्राप्त हुए हैं। तीन दिव्यांगों ने भी दिव्यांग उपकरणों के लिए अपने आवेदन किए है।
खंड विकास अधिकारी पुनित कुमार ने ग्रामीणों को सरकार के द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं को अधिकारी और कर्मचारी पात्र लोगों तक पहुंचा रहे है।
कैम्प में तपेश गिरी, अरशद सैफी, रोहित, निशांत मान, मुकुल, पूर्व प्रधान शिवकुमार, पूर्व प्रधान अरविंद कुमार, संदीप फौजी, नीरज कुमार सहित आदि मौजूद रहे।

