Thursday, May 21, 2026
- Advertisement -

इसी महीने लॉन्च होगा 5जी, अंबानी ने कहा- मनाएंगे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: 5जी स्पेक्ट्रम की नालामी में रिलायंस जियो ने बाजी मारी है। 5जी नीलामी कुल 1,50,173 करोड़ रुपये की हुई है जिसमें से अकेले जियो ने 88,078 करोड़ का स्पेक्ट्रम खरीदा है यानी 50 फीसदी से अधिक के स्पेक्ट्रम पर जियो का कब्जा है। 5जी स्पेक्ट्रम के तहत 51236 Mhz स्पेक्ट्रम की नीलामी हुई है।

स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे अधिक बोली रिलायंस जियो इंफोकॉम ने अपने नाम किया है। रिलायंस ने कुल 24,740Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। रिलायंस ने 700Mhz, 800Mhz, 1800Mhz, 3300Mhz और 26Ghz स्पेक्ट्रम के लिए बोलियां लगाई है।

15 अगस्त को लॉन्च हो सकता है जियो का 5जी नेटवर्क

देश में 5जी नेटवर्क की लॉन्चिंग का इंतजार लोगों को बेसब्री से है। उम्मीद की जा रही है कि सबसे पहले जियो अपने ग्राहकों को 5जी को तोहफा देने वाला है। जियो की 5जी सर्विस 15 अगस्त को लॉन्च हो सकती है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा है कि हम 5जी की लॉन्चिंग के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे। जियो ने 22 सर्किल के लिए 5जी स्पेक्ट्रम खरीदा है।

अंबानी ने अपने एक बयान में कहा, “हमारा हमेशा से मानना रहा है कि नई प्रौद्योगिकियों को अपनाकर भारत, दुनिया की एक प्रमुख आर्थिक शक्ति बन जाएगा। यही वह दृष्टि और दृढ़ विश्वास था जिसने जियो को जन्म दिया। जियो के 4G रोलआउट की गति, पैमाना और सामाजिक प्रभाव दुनिया में बेजोड़ है और अब भारत में जियो 5G तकनीकी के क्षेत्र में नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार है।’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम पूरे भारत में 5जी रोलआउट के साथ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाएंगे। जियो विश्वस्तरीय, किफायती 5G सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम ऐसी सेवाएं, प्लेटफॉर्म और समाधान प्रदान करेंगे जो भारत की डिजिटल क्रांति को गति देंगे, विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, कृषि, विनिर्माण और ई-गवर्नेंस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में। माननीय प्रधान मंत्री के डिजिटल इंडिया मिशन को साकार करने में यह हमारा अगला गौरवशाली योगदान हैं।’

5जी स्पेक्ट्रम खरीदने में दूसरे नंबर पर रहा एयरटेल

5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी अब खत्म हो गई है। इसमें जियो ने सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम अपने नाम किए हैं। दूसरे नंबर पर भारती एयरटेल का नाम है। भारती एयरटेल ने 19867Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया ने 6228Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। दूरसंचार की दुनिया की दुनिया में पहली बार कदम रख रही अदाणी डेटा नेटवर्क ने 26Ghz एयरवेव स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाकर 400Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Lifestyle News: दैनिक जीवन की थकान भगाए, भद्रासन है सबसे आसान उपाय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आधुनिक जीवनशैली में लंबे समय...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 27 नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, छह पर 5-5 लाख का इनाम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान...

Share Market: भारतीय बाजार हरे निशान में खुला, सेंसेक्स मजबूत शुरुआत के साथ 75,500 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय...
spot_imgspot_img