- डीसीओ ने तौल इंचार्ज का किया लाईसेंस निलंबित
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: जिला गन्ना अधिकारी ने टीम के साथ बिलाई चीनी मिल के पृथ्वीपुर क्रय केंद्र पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान क्रय केंद्र पर 60 किलो की घटतौली पकड़ी गई। डीसीओ ने तौल इंचार्ज का लाईसेंस निलंबित किया।
शनिवर को गन्ना विभाग को बिलाई चीनी मिल के पृथ्वीपुर क्रय केंद्र पर घटतौली की शिकायत मिली। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, अपर सांख्यिकी अधिकारी विकल भारतीय व सहायक चीनी आयुक्त देवेंद्र मौर्य क्रय केंद्र के पास पहुंचे। विकल भारती किसान की तरह क्रय केंद्र के पास पहुंचे और तौल इंचार्ज सोहनवीर सिंह को अलग खड़ा कर दिया। डीसीओ ने अपनी गाड़ी कांटे पर खड़ी की तो वजन 16.15 क्विंटल आया।
कांटे पर तीन क्विंटल के बाट बढ़ाने पर वजन 19.15 क्विंटल के बजाए 18.55 क्विंटल आया। कांटे में 60 किलो की घटतौली पकड़ी गई। सहायक चीनी आयुक्त द्वारा अब तौल इंचाई के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। डीसीओ यशपाल सिंह के अनुसार क्रय केंद्रों की जांच लगातार जारी रीहेगी। घटतौली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

