Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

निकाय चुनाव के लिए 698 पोलिंग पार्टी रवाना

  • 10 निकायों में होगा मतदान, 89 मतदान केंद्र संवेदनशील, 647606 मतदाता

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: बुधवार को नवीन मंडी स्थल से निकाय चुनाव कराने के लिए 698 पोलिंग पार्टी रवाना हो गई। बुधवार शाम तक पोलिंग पार्टी फोर्स के साथ बूथों पर पहुंच जाएंगी। गुरुवार को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा। जिले के 10 निकायों में 89 मतदान केंद्र संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं।

34 1

जिले भर में 647606 मतदाताओं को मताधिकार प्राप्‍त है। 210 मतदान केंद्र और 698 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। नगर निकाय चुनाव के लिए जनपद को 20 जोन और 54 सेक्टर में बांटा गया है। सभी बूथों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सुबह 10 बजे से पोलिंग पार्टी रवाना होनी शुरू हो गई थीं।

35 1

शाम पांच बजे तक सभी बूथों पर पोलिंग पार्टी पहुंच जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोलिंग पार्टी को बूथों पर ही रात्रि विश्राम के निर्देश दिए हैं। 4 मई को प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी, तीन मतदानकर्मी चुनाव कराएंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा। वैसे तो शाम छह बजे तक मतदान संपन्न कराना है लेकिन विशेष परिस्थिति में यदि किसी मतदान केंद्र पर वोटरों की निर्धारित समय के बाद भी लाइन लगी रही तो लाइन में लगे सभी वोटरों का मतदान संपन्न कराया जाएगा।

36 1

डीएम अरविंद मलप्‍पा बंगारी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारी कर ली गई है। मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

मतदान के लिए की गई व्यवस्था

  • कुल वार्ड- 195

  • मतदान केंद्र-210

  • मतदेय स्थल-698

  • मतदानकर्मी-3072

  • पिंक मतदान केंद्र-10

  • संवेदनशील केंद्र-89

यहां होगा मतदान

  • नगर पालिका मुजफ्फरनगर

  • नगर पालिका खतौली

  • नगर पंचायत जानसठ

  • नगर पंचायत मीरापुर

  • नगर पंचायत बुढ़ाना

  • नगर पंचायत चरथावल

  • नगर पंचायत सिसौली

  • नगर पंचायत शाहपुर

  • नगर पंचायत पुरकाजी

  • नगर पंचायत भोकरहेड़ी

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: आज ख़त्म होगा लाखों छात्रों का इंतज़ार, घोषित होंगे 10th-12th के परिणाम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक...

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...
spot_imgspot_img