Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

चुप रहने के लिए दिए गए थे 70 लाख डॉलर, पढ़िए पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: एलन मस्क और ट्विटर के बीच 44 अरब डॉलर की डील टूटने के बाद दोनों के बीच कानूनी जंग जारी है। इस बीच मस्क के वकील ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मस्क के वकील ने दावा किया है कि ट्विटर ने एक व्हिसलब्लोअर को मुंह बंद रखने के लिए 70 लाख डॉलर का भुगतान किया था। इस व्हिसलब्लोअर ने ट्विटर की परिचालन समस्याओं को लेकर सवाल खड़े किए थे।

दरअसल, 44 अरब डॉलर की डील मामले में छह सितंबर को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान मस्क के वकील एलेक्स स्पिरो ने कहा, एक व्हिसलब्लोअर पीटर जाटको को शांत रहने के लिए 70 लाख डॉलर का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा, मामले से परिचित लोगों ने पुष्टि की है कि वह पैसा जाटको को देने के लिए ही था।

उधर, ट्विटर ने मस्क के वकील के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया कि उन्होंने कंपनी के पूर्व सुरक्षा अधिकारी जाटको को कोई भुगतान किया है। दरअसल, वॉल स्ट्रीट जर्नल में गुरुवार को इस लेने-देन के बारे में रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, जाटको के ट्विटर छोड़ने के बाद उसे मुआवजे से संबंधित जो रकम दी गई, वह एक समझौते का हिस्सा थी। इस सौदे ने जाटको को सार्वजनिक रूप से बोलने नहीं दिया। हालांकि, सरकारी व्हिसलब्लोअर के रूप में उसने ट्विटर के खिलाफ शिकायत की।

ट्विटर के पूर्व सुरक्षा अधिकारी व व्हिसलब्लोअर पीटर जाटको ने कंपनी पर अमेरिकी नियामकों को फर्जी खातों व हैकरों के खिलाफ सुरक्षा को लेकर गुमराह करने का आरोप लगाया है। पीटर ने 84 पन्नों की शिकायत में कहा, ट्विटर ने यूजर्स की मजबूत सुरक्षा व्यवस्था का जो दावा किया था, वह झूठा था। बीते माह अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग, संघीय व्यापार आयोग और न्याय विभाग में दर्ज कराई शिकायत में जाटको ने ट्विटर पर स्वचालित बॉट्स की संख्या कम बताने का आरोप मढ़ा और कहा कि कंपनी फर्जी खातों व बॉट्स से निपटने के मुकाबले यूजर्स बढ़ाने को प्राथमिकता देती है। सुरक्षा जोखिम में लापरवाही बरतते हुए यूजर्स की संख्या बढ़ाकर ट्विटर अधिकारी लाखों डॉलर का बोनस कमाते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Gold-Silver: डॉलर की तेजी से सोना-चांदी की कीमतें गिरीं, 1% से अधिक की गिरावट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमतों...

UP News: सपा मुख्यालय पर पोस्टर विवाद, भाजपा सरकार पर पीडीए आरक्षण घोटाले के आरोप

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में...

आयुष मंत्रालय: योग केवल व्यायाम नहीं, मन की शांति और संतुलन का माध्यम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के करीब...

Boman Irani: बोमन ईरानी ने कहा- सिनेमा में काम और कहानी मायने रखती हैं, न कि भाषा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अभिनेता बोमन ईरानी की फिल्म...

Dehradun News: देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी आग, ICU के छह मरीज सुरक्षित बाहर निकाले

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देहरादून-हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल...
spot_imgspot_img