- शामली में डीएम और कैराना में एडीएम ने सुनीं समस्याएं
- ऊन तहसील में एसडीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस
जनवाणी संवाददाता |
शामली: सोमवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में तहसील शामली के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही, चेताते हुए कहा कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर फरियादियों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष अपने 40 शिकायतें पत्र निस्तारण के लिए रखे गए जिनमें से 06 शिकायत का निस्तारण मौके पर किया गया। और शेष शिकायतों का समय से निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस से संबंधित प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें।
संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम शामली विशु राजा, सीएमओ डा. संजय अग्रवाल, तहसीलदार शामली प्रशांत अवस्थी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

