Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

विशेष टीकाकरण अभियान में लगाए जाएंगे 8739 बच्चों को टीकें

  • शामली सीएचसी से डीएम ने किया टीकाकरण का शुभारंभ

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए विशेष नियमित टीकाकरण का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। शामली सीएचसी में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने फीता काटकर टीकाकरण का शुभारंभ किया। शासन ने जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए होने वाले नियमित टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों को शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के लिए विशेष पखवाड़ा चलाने के निर्देश दिए हैं।

टीकाकरण का विशेष पखवाड़ा 24 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पांच साल तक के बच्चों को टीबी, पोलियो, हेपेटाइटिस, टिटनेस, काली खांसी, इन्फ्लुएंजा, दिमागी बुखार और निमोनिया आदि बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर ने बताया 24 फरवरी तक चलने वाले विशेष टीकाकरण अभियान में 8739 बच्चे चिन्हित किए गए हैं, जिनका 619 सत्रों में टीकाकरण कराया जाएगा। इसके लिए शामली में 35 आशा और 12 एएनएम, कैराना में 170 आशा व 22 एएनएम, कांधला में 215 आशा व 33 एएनएम, कुड़ाना में 148 आशा व 23 एएनएम, थानाभवन में 207 आशा व 28 एएनएम, ऊन में 200 आशा व 29 एएनएम को जिम्मेदारी दी गई है।

इस मौके पर सीएमओ डा. संजय अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजकुमार सागर, सीनियर कंसलटेंट डा. आहूजा, नोडल अधिकारी डा. करन चौधरी, डीपीएम आशुतोष श्रीवास्तव, डब्ल्यूएचओ एसएमओ डा. महिम मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img