- हास्य चुटकुले से जरीफ ने सीजन-1 की ट्रॉफी अपने नाम की
जनवाण संवाददाता |
शामली: मुनव्वर मंसूरी देशी टेलेंट शो के पहले सीजन के फाइनल में जरीफ खान ने सीजन-1 की ट्रॉफी अपने नाम की है। जरीफ खान को 21 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। मुनव्वर मंसूरी देशी टेलेंट शो का सेट शामली के निकटवर्ती गांव लिलौन में बनाया गया है। जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में दबी प्रतिभा को आगे लाया जा रहा है। सदभावना म्यूजिक के बैनर तले चल रहे मुनव्वर मंसूरी देशी टेलेंट शो में हास्य कलाकार जरीफ खान ने वेस्ट यूपी के देहाती शो की ट्रॉफी और 21 हजार रुपये का इनाम अपने नाम किया।
इस शो में काफी लोगों ने प्रतिभाग किया जिसमें कॉमेडी, चुटकुले रागणी, हिंदी सॉन्ग, भजन का खूब तड़का लगा। इन सभी को पछाड़कर हास्य कलाकार लिलौन निवासी जरीफ ने सीजन-1 की ट्रॉफी अपने नाम की। इस शो का हर एपिसोड रविवार को सदभावना यूट्यूब चैनल पर प्रसारित किया गया था। देशी टेलेंट शो के होस्ट मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि सीजन-2 अगस्त महीने से शुरू हो जिसके लिए आॅडिशन जून माह से शुरू हो जाएंगे।

