- संक्रमितों में किसान, कैदी, हेल्थ केयर वर्कर, नौकरी पेशा
- कामकाजी घरेलू नेता, छात्र कारोबारी आदि भी शामिल
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कोरोना संक्रमण के चलते एक शख्स की उपचार के दौरान मौत हो गयी, जबकि 90 नए केस मिले हैं। सीएमओ डा. अखिलेश मोहन ने रविवार को कोरोना अपडेट जारी करते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संक्रमितों में किसान, कैदी, हेल्थ केयर वर्कर, नौकरी पेशा, कामकाजी घरेलू नेता, छात्र कारोबारी आदि भी शामिल हैं।
वहीं, दूसरी ओर जिन इलाकों में संक्रमण के केस मिले हैं उनमें मछरी दौराला का किसान भी शामिल है। इनके अलावा अतराड़ा मुंडाली, लक्ष्मी विहार, मवाना एमएसडब्लू कालोनी, प्रीत विहार निकट नौचंदी ग्राउंड, कोतवाली सुभाष बाजार रस्तोगी की गली, जागृति विहार, अहमदपुरी, गली नंबर तीन थापर नगर, सराय खैरनगर, दौराला सुपरटेक, फाजलपुर बन्ने मियां कालोनी, अनूपनगर, रोहटा रोड हरवंश विहार कालोनी, बटजेरा, नई बस्ती फाजलपुर, जागृति विहार जय भीम नगर।
इस इलाके में कोरोना संक्रमण के दस केस मिलने से विस्फोटक हालात हैं। शास्त्रीनगर, सोमदत्त विहार यहां तीन केस मिले हैं। श्रद्धापुरी कंकरखेड़ा, मंगलपुरी कंकरखेड़ा, सिविल लाइन विजय नगर यहां दो केस मिले हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय, फूल बाग कालोनी, गौतम नगर ब्रह्मपुरी, गौरीपुरी पुरा आनंद नगर, इंद्रा नगर, गंगानगर, मीनाक्षीपुरम, बिजली बंबा बाइपास पर्ल रेजीडेंसी, आरकेपुरम, इरा गार्डन दिल्ली रोड, टीपीनगर ज्वाला नगर, टीपीनगर नानक नगर, यशोदा कुंज, गढ़ रोड मीरा एन्क्लेव, नंगली आजमाबाद, मोहनपुरी, नयी मोहनपुरी, कवड़ा उपकेंद्र, खरखौदा, स्टाफ क्वार्टर एएस कैंट बोर्ड यहां तीन केस मिले हें।
नवोदय विद्यालय के प्राचार्य समेत दो पॉजिटिव
क्षेत्र में कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य समेत दो लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोनों को आइसोलेट कर दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने उनके परिवार को होम क्वारंटाइन करा दिया।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य आरके जैन को जुखाम व बुखार की शिकायत थी। उन्होंने परिवार समेत सीएचसी आकर कोरोना जांच कराई थी। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पूर्व सभी के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे थे। रविवार को आई रिपोर्ट में पता चला कि प्राचार्य पॉजिटिव हैं।
इसके अलावा तगायान मोहल्ले में पॉजिटिव आई शिक्षक की मांग भी संक्रमित मिली है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें आइसोलेट करा दिया। साथ ही उनके परिवार को भी होम क्वारंटाइन कर दिया गया। इसके अलावा रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 50 लोगों की जांच कराई। रेपिड किट से हुई जांच में सभी निगेटिव मिले। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डा. राजेश कुमार का कहना है कि नवोदय विद्यालय के प्राचार्य व एक महिला पॉजिटिव आई हैं। उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी।
परीक्षितगढ़ में एक महिला सहित दो पॉजिटिव
क्षेत्र के दो गांवों में तीन दिन पूर्व हुई आरटीपीसीआर जांच में एक महिला व एक युवक पॉजिटिव मिले। सीएचसी प्रभारी डा. संदीप गौतम ने बताया कि तीन दिन पूर्व सीएचसी पर आरटीपीसीआर से लोगों की जांच की गई थी। जिसमें परीक्षितगढ़ सीएचसी पर हुई जांच में गांव अहमदपुरी निवासी शेखर और गांव खाईखेड़ा निवासी महिला ज्योति पॉजिटिव मिले। महिला की जांच मवाना सीएचसी पर हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को घर पर ही आइसोलेट कर दवा दी है।
आज डीआईओएस कार्यालय रहेगा बंद
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के एक कर्मचारी के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक गिरिजेश कुमार चौधरी ने आज डीआईओएस कार्यालय को बंद रखने के निर्देश जारी किए है, ताकि कार्यालय को सैनिटाइज किया जा सके।

