Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

91 छात्राओं ने विधानसभा का किया भ्रमण

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: कौशल विकास योजना के तहत बहराइच जिले से अध्यनरत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की 91 छात्राओं के एक दल ने आज विधानसभा का भ्रमण किया। छात्राओं के इस दल को 105 दिनों का आवासीय प्रशिक्षण  लखनऊ में दिया जा रहा है।

विधायक अनुपमा जायसवाल के नेतृत्व में छात्राओं के इस दल ने विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना से सुखद मुलाकात की। छात्राओं ने विधान सभा के अध्यक्ष के साथ सभामंडप, एवं नवीनीकृत गैलरी आदि को देखकर इसकी सराहना की। और उन सभी छात्राओं कहा कि यहां आना हम सबके लिए एक दिवा स्वपन जैसा रहा। जहां विधान सभा के अध्यक्ष, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश के अलावा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न प्रतिभा के 401 अन्य सदस्य यहां बैठक करतें हैं। अध्यक्ष विधान सभा से वार्तालाप कर उनके लिए यहां आना एक सुखद अनुभूति रही। साथ ही विधानसभा के अध्यक्ष, विधायक अनुपमा जायसवाल सहित प्रदेश सरकार के प्रति सभी छात्राओं ने अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img