जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव में 92 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बार प्रांगण में सुबह 10 से मतदान आरंभ हुआ जो शाम 4:30 बजे तक चला। मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए थे। शनिवार (आज) मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जायेगा।
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गया था। सुबह से ही कचहरी में अधिवक्ताओं की भीड़ लगी रही। प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को समझाने के लिए पर्चे बांटते रहे और अपने पक्ष में मतदान की अपील करते रहे। चुनाव में 1530 में से 1409 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान लगभग 92 प्रतिशत रहा।
अध्यक्ष समेत 11 पदों के लिए 35 उम्मीदवार है मैदान में
ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर गुट, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच और प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच ने सभी पदों पर अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं। महासचिव पद पर दो निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर गुट के अरविंद कुमार शर्मा, प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के आशुतोष गुप्ता, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के राजीव कुमार त्यागी, महासचिव पद पर ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर गुट के मुनव्वर आफताब, प्रगतिशील अधिवक्ता मंच के प्रदीप कुमार सैनी, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच के सतीश कुमार के अलावा पालम राणा, कमल कुमार निर्दलीय प्रत्याशी है।
ठाकुर विशंभर सिंह पुंडीर गुट से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गौरव त्यागी, सह सचिव के दो पदों पर सौरभ जैन, कुलबीर सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर अनुज कुमार सैनी, सीनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर विनोद कुमार और अरुण कुमार सिंह, जूनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर आकाश शर्मा व निशा रानी, प्रगतिशील अधिवक्ता मंच से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दीपक तिवारी, सह सचिव के दो पदों पर विराट कनौजिया, सचिन कश्यप, कोषाध्यक्ष पद पर धीरज शर्मा, सीनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर ऋषिपाल और राजेश कुमार, जूनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर हर्षित चौधरी और कुमारी नाजिया, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रेखा रानी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रचित गर्ग, सह सचिव के दो पदों पर जमाल साबरी और गौरव दीक्षित, कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश सहगल, सीनियर गवर्निंग काउंसिल के लिए रतीश मोहन शर्मा व दिनेश कुमार त्यागी, जूनियर गवर्निंग काउंसिल के दो पदों पर सोनिया रानी और सुमुख रागिनी मैदान में है। मुख्य चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा, अक्षय मित्र वत्स, नीरज सैनी, राजकुमार राठौर की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए।

