Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

राहत: 94 मिले नये पॉजिटिव, 125 डिस्चार्ज

  • जिले में 1483 हुए कोरोना एक्टिव पॉजिटिव

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जनपद में मिलने वाले नये संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। मंगलवार को जिले के 94 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है, जबकि 125 को डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद जनपद में कोरोना एक्टिव पॉजिटिव केसों की संख्या 1483 हो गई है।

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि जनपद में मंगलवार को 94 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जबकि 125 मरीजों को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद जनपद में कोरोना एक्टिव पॉजिटिव केसों की संख्या 1483 हो गई है।

उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। गांवों और शहरों में सक्रिय रूप से सैनेटाजेशन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अनिवार्य रूप से फेस मास्क लगाकर घर से निकलने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और अर्हता रखने वाले नागरिकों से वैक्सीनेशन कराने का आह्वान किया।

नगर पालिका में 55 की जांच, 02 मिले पॉजिटिव

जिलाधिकारी जसजीत कौर के निर्देश पर नगर पालिका परिषद परिसर में चल रहे कोरोना जांच शिविर में मंगलवार को 55 लोगों की जांच की गई। जिनमें 25 एंटीजन और 30 आरटीपीसीआर जांच की गई। इस दौरान 02 लोग एंटीजन जांच में पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा मंगलवार को जनपद से कुल 1475 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran Unrest: ईरान संकट के बीच सरकार का भरोसा, भारत में लॉकडाउन की कोई योजना नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी...

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, चांदी 2.25 और सोना 1.41 लाख पहुंचा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुरक्षित निवेश के तौर पर...
spot_imgspot_img