- शामली के वीवी पीजी कॉलेज में शुरू हुआ प्रशिक्षण
जनवाणी संवाददाता |
शामली: महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के तत्वधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारियों का सात दिवसीय ईटीआई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया।
शामली शहर के वीवी पीजी कॉलेज शामली में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह और मुख्य अतिथि रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डा. वीरेंद्र सिंह तथा विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कार्यक्रम समन्वयक द्वारा किया गया। वीवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार ने अतिथियों को अंग वस्त्र पगड़ी व पौधे भेंट कर स्वागत किया।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वागत गीत गाया गया। कार्यक्रम समन्वयक डाक्टर वीरेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया। डा. भूपेंद्र सिंह ने अतिथि का परिचय कराते हुए बताया कि मुख्य अतिथि केपी सिंह ने विद्यार्थियों से संस्था जानी जाए ऐसे विद्यार्थियों में लगन होना चाहिए के लिए प्रेरित किया और यह बताया कि विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रत्येक वर्ग से प्रेम करना चाहिए|
इससे देश का एवं समाज का भला होगा। कार्यक्रम का संचालन डा. भूपेन्द्र कुमार तथा डा. छवि ने किया। विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्य डा. नरेश मलिक, डा. प्रताप सिंह, डा. प्रमोद कुमार सिंह, अरविंद कुमार सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

