Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

पुलिस ने चोरी की बैटरी सहित दो चोर दबोचे

 

जनवाणी संवाददाता  |

बिनौली:थाना बिनौली पुलिस ने शुक्रवार को चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी के दो बैटरी बरामद की है। करवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें बागपत न्यायालय में पेश किया।

थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि 9 मार्च की रात्रि अज्ञात चोरों ने बिनौली बाजार में खड़ी बिनौली निवासी देवेंद्र कुमार पुत्र राजपाल सिंह की ईरिक्शा से दो बैटरी चोरी कर ली थी। चोर बैटरियों को एक स्कार्पियो गाड़ी में रख कर ले जा रहे थे कि।

पुलिस चैकिंग के दौरान आकिल पुत्र इदरीश, सचिन पुत्र बालकिशन निवासी बरनावा को गिरफ्तार कर लिया ओर स्कार्पियो गाड़ी की तलाशी ली तो उससे दो बैटरी बरामद हुई|

उन्होंने पुलिस के सामने बैटरियों को बिनौली बाजार में खड़ी ईरिक्शा से चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने करवाई करते हुए चोरी करने के दोनों आरोपियों को बागपत न्यायालय में पेश किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img