- आधार बैंक खातों व पेंशन पोर्टल से लिंक नहीं, परेशानी
- दस्तावेज जमा न कराने पर अप्रैल माह से नहीं मिलेगी पेंशन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले 38 हजार 964 पेंशन धारकों में से 35 हजार से ज्यादा बुजुर्गों की पेंशन पर संकट के बादल मंडरा रहे है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि जिनके आधार बैंक खाते एवं पेंशन पोर्टल से लिंक नही होगे, उनकों अप्रैल 2022 से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिल पाएगा।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जनवरी से मार्च 2022 तक जनपद शामली के 38964 वृद्धावस्था पेंशनार्थियों के खातों में 116892000 की धनराशि चतुर्थ किश्त के रूप में भेजी जा चुकी है। लेकिन शासन के निर्देश है कि जिन लाभार्थियों के पेंशन पोर्टल पर आधार प्रमाणीकरण एवं बैंक खातों में आधार लिंक नहीं होते है|
उनको माह अप्रैल 2022 से वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं दिया जाएगा। जबकि ऐसे पेंशनर्श को फर्जी मान कर इनकी पेंशन बन्द कर दी जाएगी। ऐसे में विभाग द्वारा जल्द से जल्द पेंशनर्श के दस्तावेज जमा कराने पर जोर दिया जा रहा है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि समस्त वृद्धावस्था पेंशनधारक आधार कार्ड, बैंक की पासबुक की छाया प्रति मोबाईल नम्बर सहित जिला समाज कल्याण आफिस, विकास भवन ग्राम गोहरनी, अथवा नजदीकी विकास खंड कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के पास जमा करा सकते है या पेशन पोर्टल के मुख्य पृष्ठ पर मोबाईल नम्बर डालकर अपना आधार प्रमाणित कर सकते है। साथ ही, बैैंक में भी अपना आधार कार्ड जमा कराकर अपने खातें से लिंक कराए।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थी किसी भी जनसेवा केन्द्र/साईबर कैफे के माध्यम से अपना आधार पेंशन पोर्टल पर प्रमाणित कर सकते है। यदि किसी लाभार्थी को अपना पेंशन पंजीकरण संख्या नहीं पता है|
तो इसके लिए कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास भवन गोहरनी में सम्पर्क कर सकते है। इसके अतिरिक्त पेंशन धारक अपने बैंक खाते एवं आधार कार्ड की छायाप्रति पेशन खातों में आधर लिंक से सम्बन्धित दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

