Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

दुल्हैंडी और जुमे की नमाज को लेकर बरते सतर्कता: एसडीएम

  • होली पर्व को आपसी ​भाईचारे और सौहार्द से मनाने की अपील

जनवाणी संवाददाता  |

झिंझाना: होली महापर्व को शांतिपूर्ण आपसी सौहार्द के चलते उप जिलाधिकारी ऊन की अध्यक्षता में क्षेत्र व कस्बे के संभांत लोगो की शांति समीति की मीटिंग हुई। जिसमे होली रंगो के त्योहार फाग एवं जुमा एक साथ होने पर सभी को आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की गई। इस मौके पर क्षेत्र के सैकडो सम्मानित लोग मौजूद रहे।

होली महापर्व के चलते सोमवार की शाम को एसडीएम ऊन वीशुराजा एवं नायाब तहसीलदार गौरव कुमार व थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगो की मिटिंग बुलाई गयी। जिसमे होली महापर्व दुल्हैंउी एवं जुमा एक साथ होने से त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गई। जिसमे एसडीएम ऊन विशुराजा ने बोलते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि हाल ही मे विधानसभा चुनाव सम्पन्न हुए है। होली का रंगो का त्योहार है। सभी क्षेत्र के लोग आपसी भाई चारे एवं आपसी सौहार्द से होली का त्योहार मनाये। होली पर किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही एवं आपसी सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

पुलिस फोर्स एवं लेखपाल व चौकीदार होलिका को लेकर सतर्क रहे शरारती तत्वों पर सख्ती से ध्यान रखे। समय पर होली का दहन कराये। वही पुलिस की होली भी होती है जिस दिन हमे ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। अस्पताल पर तैनात डाक्टर एवं कर्मचारियों को भी सतर्क रहने की आदेश दिये गये है।

इस अवसर पर ऊन चौकी प्रभारी नेमचंद सिंह, चौसाना प्रभारी समयपाल अत्री, बिडौली प्रभारी अरुण मोतला, अहमदगढ़ प्रभारी पवन यादव, सीनियर उपनिरीक्षक अनिल कुमार, उपनिरीक्षक विकास कुमार, नगर पंचायत चैयरमेन नौशाद ठेकेदार, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष मित्तल, अश्विनी शर्मा, कारी इरशाद, चौतरा ग्राम प्रधान मासूम चौधरी, ग्राम प्रधान जैनपुर श्रवण कुमार, नीटू दरगाहपुर, केतन कश्यप आदि समेत सैकडो लोग मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img