Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

कांग्रेसियों ने केंद्र के खिलाफ ब्लॉक अफजलगढ़ में दिया धरना

  • भाजपा के गुंडाराज को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस: हुसैन अहमद अंसारी

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ अफजलगढ़ ब्लॉक में धरना देकर एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में गुंडाराज कायम करना चाहती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शुक्रवार को पूरे देश भर में ब्लॉक एवं तहसील स्तर पर सभी जगह-जगह भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन किया।

आज अफजलगढ़ ब्लॉक में भी बीजेपी सरकार के खिलाफ धरना दिया गया। धरने में बतौर मुख्य वक्ता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुसैन अहमद अंसारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार गुंडाराज कायम करना चाहती है और हाथरस में हुए दलित बेटी के दोषियों को बचाना चाहती है।

किसानों के ऊपर काला बिल थोपना चाहती है। यह सब कांग्रेसी अब नहीं सहेंगी। इसके खिलाफ अब आवाज बुलंद करते रहेंगे। हुसैन अहमद अंसारी ने कल हाथरस जा रहे हैं राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा।

इस धरना प्रदर्शन में हुसैन अहमद अंसारी, मोहम्मद सज्जाद सिद्दीकी, मोहम्मद सैफ, फहीम चौधरी, नौशाद अंसारी, नसीम अंसारी, डॉ मुरसलीन, जेके जैन तसव्वर गुरविंदर इंतजार अंसारी मास्टर इशाक आदि लोग उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img