Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

बरसाने से कम नहीं है गोरखपुर की होली, देखें वीडियो

GIRISH PANDEY

  • आसमान से बरसता है रंग और अबीर-गुलाल से रंगीन हो जाती है हवा
  • रथ पर सवार गोरक्षपीठाधीश्वर करते हैं रंग भरी होली की शोभा यात्रा की अगुआई
  • लोग ही रथ को खींचते हैं और आगे-पीछे होते हैं हजारों लोग

आसमान से रंगों की बारिश। हवा में उड़ते अबीर-गुलाल। रंगों से नही करीब 6 से 7 किलोमीटर की सड़क। रथ पर सवार गोरक्षपीठाधीश्वर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। रथ के आगे-पीछे रंग और गुलाल में सराबोर हजारों लोग।
वाकई में यह दृश्य खुद में अनूठा है।

36 3

उल्लास और उमंग के लिहाज से यह लगभग बरसाने की होली जैसा ही होता है। होली के दिन का यह अद्भुत माहौल होता है गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री अपने शहर गोरखपुर की होली का । इस होली का नाम है भगवान नरसिंह की रंगभरी शोभायात्रा। होली के दिन रथ पर सवार होकर इसकी अगुआई गोरक्षपीठाधीश्वर करते हैं।

वैश्विक महामारी कोरोना के दो साल को अपवाद मान लें तो मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी इस परंपरा को निभाते रहे हैं। रथ को लोग खींचते हैं और रथ के आगे-पीछे हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं।

जिस रास्ते से ये रथ गुजरता है। वहां छत से महिलाएं और बच्चे गोरक्षपीठाधीश्वर और यात्रा में शामिल लोगों पर रंग-गुलाल फेंकते हैं। बदले में इधर से भी उनपर भी रंग-गुलाल फेंका जाता है।

नानाजी ने डाली थी होली की यह अनूठी परंपरा

अनूठी होली की यह परंपरा करीब सात दशक पहले नानाजी देशमुख ने डाली थी। बाद में नरसिंह शोभायात्रा की अगुवाई गोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर करने लगे। लोगों के मुताबिक कारोबार के लिहाज से गोरखपुर का दिल माने जाने वाले साहबगंज से इसकी शुरुआत 1944 में हुई थी। शुरू में गोरखपुर की परंपरा के अनुसार इसमें कीचड़ का ही प्रयोग होता है। हुड़दंग अलग से। अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान नानाजी देशमुख ने इसे नया स्वरूप दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय भागीदारी से इसका स्वरूप बदला साथ ही लोगों की भागीदारी भी बढ़ी।

38 1

घंटाघर से शुरू होती है रंग भरी होली यात्रा

होली के दिन भगवान नरसिंह की शोभायात्रा घंटाघर चौराहे से शुरू होती है। जाफराबाजार, घासीकटरा, आर्यनगर, बक्शीपुर, रेती चौक और उर्दू होते हुए घंटाघर पर ही जाकर समाप्त होती है। होली के दिन की इस शोभायात्रा से एक दिन पहले घंटाघर से ही होलिका दहन शोभायात्रा निकाली जाती है। इसमें भी गोरक्षपीठाधीश्वर परंपरागत रूप से शामिल होते हैं। इस साल योगी की अगुआई में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड जीत के बाद होने वाले होली के इस आयोजन का रंग स्वाभाविक रूप से और चटक होगा। पार्टी के अलावा लोंगों में भी इसको लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। उसी अनुरूप तैयारियां भी हैं।

36 2

आज से सीएम की अगुआई में शुरू हो जाएगा होली का जश्न

गुरुवार दोपहर से सीएम योगी की अगुआई में शुरू हो जाएगा होली का जश्न। योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में आज शाम पाण्डेयहाता से निकलेगी होलिका दहन भव्य शोभायात्रा। इसके पहले गुलरिहा की होलिका दहन शोभायात्रा में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। लोंगों को संबोधित करने के बाद शोभायात्रा को रवाना करेंगे। रात 1 बजे गोरखनाथ मंदिर के मेला ग्राउंड पर होने वाले होलिका दहन कार्यक्रम में भी लेंगे हिस्सा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img