Wednesday, August 12, 2026
- Advertisement -

Haivan: बिना डायलॉग, बिना एक्शन… फिर भी छा गया ‘हैवान’ का टीजर, अक्षय के लुक ने बढ़ाई बेचैनी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। फिल्म ‘हैवान’ अगले महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात यह है कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। बुधवार को फिल्म का टीजर जारी किया गया। दिलचस्प बात यह है कि टीजर में न कोई संवाद है और न ही एक्शन सीन। इसमें सिर्फ दोनों सितारों की झलक दिखाई गई है, जबकि बैकग्राउंड में रहस्यमयी धुन सुनाई देती है। ऐसे में टीजर देखने के बाद दर्शकों का क्या कहना है, आइए जानते हैं।

बिना डायलॉग के ही बना असर

‘हैवान’ का टीजर बिना किसी संवाद के भी दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की झलक को लेकर नेटिजंस काफी उत्साहित नजर आए। एक यूजर ने लिखा कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान की सिर्फ हल्की सी झलक ही काफी है। बिना डायलॉग के भी आवाज और विजुअल्स शानदार प्रभाव छोड़ते हैं।

रहस्य और रोमांच से भरपूर लगा टीजर

कई दर्शकों को टीजर में रहस्य और रोमांच की झलक दिखाई दी। एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे ‘जबरदस्त’ बताया। फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अक्षय के साइको किरदार की झलक

कुछ दर्शकों ने टीजर में अक्षय कुमार के किरदार को पहचानने का दावा किया। एक यूजर के मुताबिक, टीजर बेहद रहस्यमयी है और मेकर्स ने इसे बेहद समझदारी से एडिट किया है। अभी कहानी से जुड़े ज्यादा राज नहीं खोले गए हैं, लेकिन फिल्म में अक्षय कुमार के साइको किरदार में होने की चर्चा पहले से है। वहीं, सैफ अली खान फिल्म में दृष्टिबाधित दिव्यांग व्यक्ति का किरदार निभाते नजर आएंगे।

‘यह कुछ अलग है’

एक यूजर ने टीजर की तारीफ करते हुए लिखा, ‘वह दरिंदा अब जाग गया है। अब उसे कोई नहीं रोक सकता।’ इस प्रतिक्रिया से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म के रहस्यमयी अंदाज ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

कुछ यूजर्स ने बताया गैर-जरूरी रीमेक

जहां ज्यादातर दर्शक टीजर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने इसकी आलोचना भी की। कुछ यूजर्स ने ‘हैवान’ को साउथ की फिल्म का ‘गैर-जरूरी रीमेक’ बताया। एक यूजर ने टीजर की अवधि पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसे कम से कम दो मिनट का होना चाहिए था। कुल मिलाकर, ‘हैवान’ का टीजर कहानी के पत्ते खोले बिना दर्शकों में उत्सुकता पैदा करने में कामयाब होता दिख रहा है। अब देखना होगा कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Justice Yashwant Verma :जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड में बड़ा खुलासा, जांच समिति ने तीनों आरोप सही माने

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here