Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

गोवा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, टीवी अभिनेत्री सहित चार गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गोवा पुलिस की अपराधा शाखा ने को पणजी के पास संगोल्डा गांव में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर टीवी अभिनेत्री समेत तीन महिलाओं और हैदराबाद के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अपराध शाखा के मुताबिक, टीवी अभिनेत्री और एक अन्य महिला मुंबई के पास विरार की रहने वाली हैं।

तीसरी महिला हैदराबाद की है। गोपनीय सूचना के आधार पर अपराध शाखा ने जाल बिछाया और संगोल्डा के एक होटल में हैदराबाद के व्यक्ति से 50 हजार रुपये में सौदा किया। इसके बाद दलाल ने जैसे ही तीन महिलाओं को पेश किया, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गोवा पुलिस की अपराधा शाखा की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में इस मामले से जुड़ी जानकारी मीडिया को दी गई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अपराध शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि हाफिज सैयद बिलाल नाम का शख्स देह व्यापार की गतिविधियों में लिप्त है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने अपना जाल बुनना शुरू किया था।

पुलिस ने बताया कि इस सूचना की पुष्टि कर लेने के बाद हैदराबाद के रहने वाले इस शख्स से फर्जी ग्राहक के सहारे संपर्क कर सौदा तय किया गया। सौदे के तहत 50 हजार रुपये दिए जाने थे और इन्हें संगोल्ड गांव के एक होटल में चुकाने की बात तय हुई थी।

अपराध शाखा ने बताया कि 26 वर्षीय इस शख्स को 17 मार्च को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह तीन अन्य महिलाओं के साथ यहां पहुंचा था। पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई महिलाओं की उम्र 30 से 37 वर्ष के बीच है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: महाशिवरात्रि पर सहारनपुर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद...

महाशिवरात्रि स्पेशल: साबूदाना खिचड़ी से मखाना खीर तक, 8 आसान फलाहारी व्यंजन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Himachal Accident: हिमाचल में दुखद हादसा, जीप दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, एक घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर...
spot_imgspot_img