जनवाणी संवाददाता |
सरसावा: दिमागी रूप से परेशान युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए शव को अपने साथ ले गए।
Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 20 मार्च से 26 मार्च 2022 तक |
शुक्रवार रात करीब साढ़े नो बजे थाना सरसावा की पुलिस चौकी शाहजहांपुर क्षेत्र के ग्राम जलालपुर के सामने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी नरेश कुमार भाटी ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने लगे तो तभी गाँव जलालपुर निवासी प्रकाश परिजनों के साथ अपने भतीजे की तलाश करते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुँच गए।
उन्होंने रेलवे ट्रैक पर पड़े युवक की शिनाख्त अपने भतीजे 26 वर्षीय अंजेस पुत्र पवन के रूप में की। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अजेश पिछले कुछ समय से दिमागी रूप से परेशान चल रहा था। जिसने ट्रेन के आगे जाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्यवाही से मना कर शव को अपने साथ ले गए ।

