Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

हाइवे पर गाड़ी टकराने को लेकर इंजीनियर से मारपीट

  • हमलावरों ने छेड़छाड़ और लूट का भी किया प्रयास

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: हाइवे पर गाड़ी टकराने को लेकर वैन सवार लोगों ने कार सवार इंजीनियर के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने मारपीट करने के बाद कार पर पथराव कर दिया। जिससे कार के शीशे टूट गए। वहीं, आरोपियों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए लूट का प्रयास किया। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र कि गोविंदपुरी निवासी अमित गुप्ता पुत्र सुभाष चंद्र गुप्ता मेरठ में एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। इंजीनियर ने रविवार को थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि वह पत्नी, मां व दो बच्चों के साथ रिश्तेदारी में नोएडा जा रहा था। इसी बीच शोभापुर फ्लाईओवर से पहले उनकी कार के आगे चल रहे बाइक सवार ने एकाएक ब्रेक मार दिए।

32 3

ब्रेक लगने के बाद उन्होंने भी एकदम से ब्रेक लगा दिए। पीछे से आ रही अन्य तीन गाड़ियां सहित उनकी कार आपस में जा भिड़ी। हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों ने किसी तरह तीनों कार चालकों को सड़क किनारे किया। तीसरी वाहन से उतरे कुछ लोगों ने आते ही इंजीनियर के साथ गाली-गलौज कर दी। इंजीनियर व उसके परिवार ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने इंजीनियर की जमकर पिटाई की।

आरोपियों ने गाड़ी पर पथराव करते हुए शीशा तोड़ दिया। आरोपियों ने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए लूटपाट का प्रयास किया। इसी बीच हाइवे पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इकट्ठा होता देख आरोपी वैन लेकर मौके से भाग गए। पीड़ित इंजीनियर ने डायल 112 को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित इंजीनियर ने अज्ञात वैन सवारों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना का कहना है कि तहरीर मिल गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुरानी रंजिश में दो पक्षों में संघर्ष, तीन घायल

लालकुर्ती में रविवार शाम को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षोें में संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर मां-बेटी पर हॉकी से हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए महिला के बेटे को भी बुरी तरह पीटा। जिसमें मां-बेटी और बेटा घायल हो गए। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

लालकुर्ती की रहने वाली रेखा सोनकर पत्नी सुरेश ने बताया कि पड़ोस में रहने वाली कमलेश से उनका पुराना विवाद चल रहा है। जिस कारण कमलेश और उसका परिवार उनसे रंजिश रखते है।
रविवार शाम को वह अपनी बेटी के साथ घर में अकेली थी।

आरोप है कि इस दौरान कमलेश अपने बेटे बबलू, अक्षय, सुन्नू और निशा के साथ हॉकी व डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। घर में घुसते ही इन लोगों ने हॉकी से हमलाकर उन्हें मारना-पीटना शुरू कर दिया। मारपीट के दौरान इन लोगों ने मां-बेटी के साथ बदसलूकी भी की।

वहीं, मारपीट का पता चलने पर रेखा का बेटा अभिषेक भी वहां पहुंच गया तो इन लोगों ने उसके सिर में हॉकी से हमला कर घायल कर दिया। थाने पहुंचे पीड़ित परिवार ने उक्त सभी लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
पुलिस ने बबलू को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Delhi News: साकेत में इमारत हादसा, 2 की मौत, घायलों का एम्स में इलाज जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो...
spot_imgspot_img