Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर ने सीएम अशोक गहलोत पर लगाए गंभीर आरोप

  • कहा- कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो इस्तीफा दें, हम 10 लाख देंगे, पर भाई लौटाएं

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला। चंद्रशेखर ने गहलोत से इस्तीफे की मांग कर दी। उन्होंने कहा कि सीएम कानून व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो पद से इस्तीफा दे दें। चंद्रशेखर का यह हमला पाली के बारवा में हेल्थ वर्कर की हत्या को लेकर था। मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा पीड़ित परिवार को की गई दस लाख रुपए की आर्थिक मदद पर भी कटाक्ष किया। चंद्रशेखर ने कहा कि हम दस लाख रुपये देने को तैयार हैं, मुख्यमंत्री हमारा भाई वापस ले आए।

चंद्रशेखर पाली में जितेंद्र पाल मेघवाल की हत्या मामले में पीड़ित परिवार से मिलने आए थे। इस दौरान जोधपुर एयरपोर्ट पर उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। यहां मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि अगर पुलिस पहले से ही काम करती तो यह घटना ही नहीं होती। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कानून व्यवस्था की हालत सही नहीं है। चंद्रशेखर ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामंतों का सहयोग करते हैं।

चंद्रशेखर ने कहा कि राज्य में लोगों पर अत्याचार हो रहे हैं। इस तरह और घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बता दें कि पाली जिले के बाली बारवा क्षेत्र संविदा कर्मी जितेंद्र पाल मेघवाल की 15 मार्च को दिन दहाड़े हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं सीएम अशोक गहलोत ने परिवार को दस लाख रुपए की आर्थिक मदद की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img