Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के भाई की गाड़ी बरामद

  • गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: विक्टोरिया पार्क तिराहे पर भाजपा के पूर्व विधायक सतवीर त्यागी के भाई की गाड़ी की टक्कर से मरे छात्र के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में ब्रजघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, सिविल लाइन पुलिस ने दुर्घटना करने वाली गाड़ी को प्रेम प्रयाग से बरामद कर थाने में दाखिल कर दिया है।

सोमदत्त विहार निवासी रितेश सिंघु मूलरूप से गढ़मुक्तेश्वर के अख्खापुर गांव के रहने वाले है। गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब उनका 18 वर्ष का बेटा अर्नव सिंधु दोस्त को बाइक एफजेड यूपी-15 डीजे 2632 से छोड़ने साकेत गया था। विक्टोरिया पार्क मोड़ के पास तेज गति से आई फार्च्यूनर यूपी 16 ए एच 5000 ने भीषण टक्कर मार दी।
जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी।

गाड़ी के चालक ने आमनवीयता दिखाते हुए गाड़ी रोकने के बजाय तेज गति से भगा कर ले गया। वहां से गुजर रहे एक अधिवक्ता ने इंसानियत दिखाते हुए अर्नव को लोगों की मदद से धनवंतरी अस्पताल लेकर गये, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया था। मृतक के मौसा ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया। सुबह के वक्त परिजन लाड़ले का शव लेकर पैतृक गांव गये। जहां से ब्रजघाट में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन ने बताया कि शाम के वक्त प्रेम प्रयाग कालोनी से दुर्घटना करने वाली गाड़ी बरामद कर ली गई है। चालक का पता लगाया जा रहा है।

मेरा सबकुछ खत्म हो गया

अपने इकलौते और होनहार बेटे को खोने के बाद रितेश सिंधु और उनकी पत्नी रेनू की दुनिया ही उजड़ गई है। 15 साल की मन्नत के बाद उनके घर बेटा पैदा हुआ था। उस पिता के दर्द को देखिये जिसने अपने बेटे के स्वर्णिम भविष्य के सपने देखे थे और उसी पिता के सामने बेटे को अग्नि में समर्पित कर दिया गया।

पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो मां की आंखे आंसुओं में डूबी हुई थी और अपने लाड़ले बेटे से लिपट कर अर्द्धबेहोशी की हालत में पहुंच गई थी। जब दीवान स्कूल में मौत की खबर पहुंची तो स्कूल का स्टाफ भी गमगीन हो गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img