Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

गाजियाबाद में दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूट, अखिलेश ने किया ट्वीट

जनवाणी ब्यूरो |

गाजियाबाद: सोमवार को गाजियाबाद के डासना क्षेत्र में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े चार पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लूट की घटना को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए। पुलिस इन्हें अब भी पकड़ने में नाकाम है।

जानकारी के अनुसार डासना पेट्रोल पंप से रुपए लेकर बैंक में जमा कराने जा रहे चार कर्मचारियों से तीन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर 25 लाख रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने चेकिंग शुरू की लेकिन अब तक आरोपी उसके हाथ नहीं आए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यात्मिक नगर स्थित अरिहंत पेट्रोल पंप से दो बाइक पर चार पेट्रोल पंप कर्मी गोविंदपुरम स्टेट बैंक में 25 लाख कैश जमा कराने के लिए निकले थे।

जैसे ही इन लोगों ने डासना फ्लाईओवर को क्रॉस किया, दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। बदमाशों ने पिस्टल के दम पर पैसों से भरा बैग पंप के कर्मचारियों से छीन लिया। घटना के बाद तीन राउंड फायरिंग करते हुए हुए बदमाश मौके से फरार हो गए।

पेट्रोल पंप कंपनी द्वारा तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले का खुलासा जल्द कर दिया जाएगा।

अखिलेश यादव ने भी मामले में किया ट्वीट

33 7

अखिलेश यादव ने भी इस मामले में ट्वीट करते हुए भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। गाजियाबाद में सरेआम पेट्रोल पम्प के 25 लाख रूपये की लूट व बिजनौर में राशन डीलर की हत्या उप्र की नई भाजपा सरकार का अभिनंदन कर रही है। भाजपा के राज में सरकार पेट्रोल से लोगों को लूट रही है और उप्र के बेखौफ अपराधी पेट्रोल पम्पवालों को। जनता पूछ रही है, ये कैसा परस्पर संबंध है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img