Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

मुस्लिम भाइयों ने पेश की नजीर, नाले में फंसे गौवंश की जान बचाई,

  • नाले में फंसे गोवंश को कुत्ते नोच रहे थे,

जनवाणी संवाददाता  |

मुज़फ्फरनगर : जानसठ के मौहल्ला जन्नताबाद में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सौहार्द की मिसाल पेश कर समाज को भाईचारे का संदेश दिया है|

WhatsApp Image 2022 03 28 at 2.27.57 PM

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 27 मार्च से 2 अप्रैल 2022 तक || JANWANI

जानसठ के मौहल्ला जन्नताबाद स्थित एक नाले में फंसे गोवंश को कुत्ते नोच रहे थे, उसी समय जन्नताबाद के ही शकील, इमामुदीन को जब गोवंश के तड़पने की आवाज सुनाई दी, तो वह नाले की ओर चल पड़े उसी समय उन्हें नाले में एक गोवंश को कुत्ते नौंचते हुए दिखाई पडे, जिस पर उन्होंने कुत्तों को वहां से भगाया और कुत्तों से गोवंश की जान कड़ी मशक्कत के बाद बचायी|

साथ ही गोवंश के नाले में फंसे होने की सूचना जानसठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीपी सिंह, अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला सहित आस पड़ोस में सूचना दी। मामले का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीपी सिंह ने तत्काल गोवंश को गौशाला पहुंचाने की बात कही।

अभी दूसरी ओर गोवंश के नाले में फंसे होने की सूचना पर आस पड़ोस के ही सलमू मलिक चांदू मलिक इमरान शकील मौ. दिलशाद व नगर पंचायत कर्मचारी मौके पर जमा हो गए और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गौवंश को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। लोगों का कहना है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सौहार्द की मिसाल पेश कर समाज को भाईचारे का संदेश दिया है।

सबसे खास बात यह रही कि इस बचाव कार्य में धर्म और मजहब की दीवार सामने नहीं आई स्थानीय लोगों ने मुस्लिम समाज द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की । गौरतलब है कि बीते दिनों गौहत्या और गौवंश तस्करी के शक में कुछ जगहों से हिंसक खबरें भी सामने आ चुकी हैं लेकिन इस बीच मुस्लिम समुदाय द्वारा पेश की गई ऐसी सकारात्मक तस्वीर को देखकर हर कोई इसकी प्रशंसा कर रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img