Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

स्पाइसजेट विमान बिजली के खंभे से टकराया, बाल-बाल बचे यात्री

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली एयरपोर्ट पर सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब यात्रियों से भरा एक विमान पुशबैक के दौरान बिजली के खंभे से टकरा गया। हालांकि गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और किसी भी यात्री को चोट आने की खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार आज यह हादसा उस वक्त हुआ जब स्पाइसजेट की एक फ्लाइट दिल्ली से यात्रियों को लेकर श्रीनगर के लिए जा रही थी। पैसेंजर टर्मिनल से विमान जिस वक्त रनवे के लिए जा रहा था उसी वक्त पुशबैक के दौरान वह एक बिजली के खंभे से टकरा गया।

इस दौरान विमान में यात्री सवार थे, हालांकि उन्हें किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही स्पाइसजेट ने विमान बदलवाया जिसके बाद उसने उड़ा भरी। डीजीसीए के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पाइसजेट की बोइंग 737-800 का दाहिना पंख एक बिजली के खंभे से टकरा गया और क्षतिग्रस्त हो गया।

स्पाइसजेट ने जारी किया बयान

घटना के बाद स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कंपनी को ओर से बयान जारी करते हुए कहा, 28 मार्च को स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 160 दिल्ली से जम्मू के लिए उड़ान भरने वाली थी। पुश बैक के दौरान विमान का दाहिना पंख एक खंभे से टकराने के चलते एलेरॉन क्षतिग्रस्त हो गया। इस वजह से सेवाएं सामान्य रखने के लिए एक अन्य एयरक्राफ्ट की व्यवस्था कर ली गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img