जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: स्वाट टीम व हल्दौर पुलिस ने नूरपुर बिजनौर रोड गोलबाग चौराहा के पास चैंकिंग के दौरान एक कार को रोकने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी को जान से मारने की नियत से पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। पुलिस ने अपना बचाव किया तो कार डिवाइडर से टकराकर रुक गई तथा उसके साथ चल रहे ट्रक भी गोलबाग चौराहे के पास से डिवाइडर से टकराकर रुक गया।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार में चालक सीट पर बैठा व्यक्ति व ट्रक के चालक को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने अपना नाम गुलशन पुत्र मोहम्मद आमिर निवासी ग्राम चितौड़ा थाना जानसठ मुजफ्फरनगर व प्रमोद सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम अलावलपुर नैनो थाना नजीबाबाद बताया।
आरोपियों के पास से दो तमंचे 315 बोर दो जिंदा कारतूस, एक कार, चोरी का ट्रक, एक फर्जी नंबर प्लेट व मोबाइल बरामद किए।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

