Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

नेत्र शिविर में 400 मरीजों की आंखों की जांच की

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: बरनावा के ज्ञान सागर गुरुकुल में गुरुवार को एडीके जैन नेत्र अस्पताल खेकड़ा की ओर निशुल्क नेत्र चिकित्सा ऑपरेशन शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें नेत्र विशेषज्ञों ने 400 रोगियों के आंखों की जांच कर 70 मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया है।

नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ इंस्पेक्टर बिनौली देवेंद्र कुमार त्यागी ने संस्थापक स्व. ब्रह्मचारी अतुल भैया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर व फीता काटकर किया। शिविर में लगभग 400 मरीज आये थे जिनका निशुल्क उपचार किया गया।जिसमे से कुछ मरीजों को मोतियाबिंद के थे। शिविर में आये मरीजों में से 70 मोतियाबिंद के मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया,ओर 73 को चश्में वितरित किये।

शिविर में चिकित्सिक डॉ. आशीष, डॉ. संजय शर्मा, सचिन तोमर, कर्ण, किट्टू ने 400 नेत्र मरीजों की आंखों की जांच कर 70  शिविर में राकेश जैन, सत्यप्रकाश गोयल, मा. चंद्रकांत कुलश्रेष्ठ, श्रवण जैन, विक्की जैन, क्षितिज कुलश्रेष्ठ, पंकज जैन आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img