Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

क्रय केंद्रों पर तीन दिन में एक दाना भी नहीं खरीदा

  • धान में नमी बताने से किसान हो रहे हैं परेशान

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: जिले में धान की खरीद के लिए एक अक्टूबर से क्रय केंद्र खोले गए हैं लेकिन अभी तक धान की खरीद नहीं हो पाई है। किसान तहसील एवं क्रय केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं।

प्रदेश सरकार द्वारा धान की खरीद के लिए जिला प्रशासन को क्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिए थे जिसके तहत प्रशासन ने शामली जिले में सात खरीद केंद्र बनाए हैं। जिनमें से चार खरीद केंद्र पीसीएफ व तीन खरीद केंद्र खाद्य निगम द्वारा खोले गए हैं लेकिन अभी तक क्रय केंद्रों पर धान की खरीद नहीं हो पाई है।

किसान धान बिक्री करने के लिए पोर्टल पर आवेदन कर रहा है। साथ ही, जिन किसानों के आवेदन हो चुके हैं वे क्रय केंद्रों पर जाकर धान की नमी की जांच करा रहे हैं। लेकिन तहसील में भी आवेदन की जांच में समय लग रहा है। साथ ही, क्रय केंद्रों पर नमी ज्यादा होना बताकर धान नहीं खरीदा जा रहा है।

धान क्रय केंद्र ऊ न पर चौसाना निवासी किसान खुर्शीद पुत्र फिरोज, महमूद पुत्र वहीद शनिवार को धान लेकर पहुंचे जब धान की तुलाई शुरू हुई तो बोरे में 35 किलो धान आया जबकि प्रशासन द्वारा प्रति एक बोरे में 40 किलो धान भरने के निर्देश दिए गए हैं जिसके बाद धान नहीं तौला गया। जिस कारण किसान परेशान हैं।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका सिंह ने बताया कि धान में नमी के चलते नहीं खरीदा गया, उसे सुखाया जा रहा है जिसके बाद खरीद की जाएगी। बाकी क्रय केंद्रों पर अभी धान नहीं आया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.