Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

रसेल ने जड़ा नाबाद अर्धशतक, केकेआर ने पंजाब को छह विकेट से हराया

  • उमेश यादव ने 23 रन देकर झटके चार विकेट

जनवाणी ब्यूरो |

मुंबई, वार्ता: आईपीएल का 8वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स ने 6 विकेट से जीत लिया है। पंजाब ने 138 का टारगेट दिया था, जिसे केकेआर ने 14.3 ओवर में हासिल कर लिया। आंद्र्रे रसेल ने ताबड़तोड़ 70 रन की पारी खेली और 8 छक्के लगाए। इससे पहले भानुका राजपक्षे (31) और कैगिसो रबाडा (25) की विस्फोटक पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स यहां शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आईपीएल 2022 के आठवें मैच में खराब स्थिति में होने के बावजूद 18.2 ओवर में 137 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने में कामयाब रहा।

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। दो के स्कोर पर कप्तान मयंक अग्रवाल के रूप में पंजाब का पहला विकेट गिरा। इसके बाद हालांकि नए बल्लेबाज भानुका राजपक्षे ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से महज नौ गेंदों पर 31 रन जड़ दिए, जिससे रन रेट काफी अच्छा रहा। 43 के स्कोर पर राजपक्षे के आउट होने के बाद पंजाब की पारी दबाव में आ गई। रन रेट कम होने के साथ-साथ लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे।

एक समय पर बड़े स्कोर की ओर अग्रसर दिख रहा पंजाब चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने के लिए मशक्कत करता दिखाई दिया। लियाम लिंिवगस्टोन ने संघर्ष किया, लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल पाए तथा एक चौके और एक छक्के के सहारे 16 गेंदों पर 19 रन बना कर आउट हो गए। लगातार विकेट गिरने से पंजाब की पारी थम सी गई, लेकिन फिर कैगिसो रबाडा ने आकर रुख बदल दिया। रबादा ने आते ही बेखौफ तरीके से शॉट खेलने शुरू कर दिए। उनकी चार चौकों और एक छक्के वाली 16 गेंदों पर 25 रन की तूफानी पारी ने टीम को 137 के चुनौती देने योग्य स्कोर तक पहुंचाया।

कोलकाता की तरफ से तेज गेंदबाज उमेश यादव ने घातक गेंदबाजी की और चार ओवर में 23 रन पर सर्वाधिक चार विकेट लिए। उनके अलावा टिम साउदी ने दो, जबकि शिवम मावी और आंद्रे रसेल ने एक-एक विकेट लिया। मैच में केकेआर को सपोर्ट करने के लिए शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, बेटे आर्यन खान और बॉलीवुड हीरोइन अनन्या पांडे भी वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे हैं। लियाम लिविंगस्टन के आउट होने के बाद ये सभी खुशी से झूमते नजर आए। केकेआर के पेसर उमेश यादव ने पहले ही ओवर में पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल (1) को पगबाधा आउट किया। इस विकेट के साथ ही उमेश आईपीएल पावर प्ले में 50 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने।

पावर प्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड संदीप शर्मा (53) के नाम पर दर्ज है। दूसरे नंबर पर जहीर खान और भुवनेश्वर कुमार का नाम आता है। दोनों ने 52-52 विकेट चटकाए। उमेश यादव आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मैच में यादव ने 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ उमेश कुल 33 विकेट ले चुके हैं। उनके बाद किसी एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में सुनील नरेन का नाम आता है।

नरेन ने भी पंजाब के खिलाफ 32 विकेट लिए हैं। कीवी तेज गेंदबाज टिम साउथी ने टी-20 फॉर्मेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए हैं। साउथी पहले बॉलर बने, जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में न्यूजीलैंड के लिए 250 विकेट लिए हो। मैच में उन्होंने 36 रन देकर 2 विकेट चटकाए। टिम ने धवन (16) और शाहरुख (0) को आउट किया। पंजाब के भानुका राजपक्षे ने तूफानी पारी खेलते हुए केवल 9 गेंदों पर 31 रन बनाए। अपनी पारी में श्रीलंकाई खिलाड़ी ने 3 चौके और 3 छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 344.44 का था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img