जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में डीएम चंद्र भूषण सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई।

इनके निस्तारण को जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये|
कि सम्बन्धित शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

