Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

स्थापना दिवस पर की शनिधाम मंदिर में हुआ पंचामृत अभिषेक व भण्डारा

 

जनवाणी संवाददाता  |

मुजफ्फरनगर: चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनिधाम मंदिर के स्थापना दिवस एवं हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रातः सात से नौ बजे तक मानव कल्याण परिषद द्वारा मंदिर प्रांगण में सुंदर काण्ड का पाठ किया गया। इसमें अशोक तायल मुख्य यजमान के रूप में शामिल रहे।

WhatsApp Image 2022 04 02 at 3.17.17 PM
दोपहर में 21 यजमाना द्वारा भगवान शनिदेव का नील, बूरा व दही आदि से पंचामृत अभिषेक किया गया। तत्पश्चात महाआरती व भगवान शनिदेव का 56 प्रकार का भोग लगाया गया। बाद में मंदिर प्रांगण में विशाल भण्डारा आयोजित किया गया। श्रृद्धालुओ भारी संख्या में इसमें भाग लेकर भगवान शनिदेव की स्तुति व आराधना की।

श्री शनिदेव मंदिर के स्थापना दिवस एव हिन्दू नववर्ष के कार्यक्रम मे पं. केशवा नंद, पं. संतोष मिश्रा, सिद्ध पीठ वाले गुरूजी पं. संजय कुमार व पं. शिवा ने समस्त पूजन पाठ व धर्मिक क्रियाए सम्पन्न करायी। सिद्धपीठ वाले गुरूजी संजय कुमार ने भक्तजनो को पर्व पत्रिका के साथ-साथ भभूत का भी वितरण किया। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, मुकेश चैहान, नरेंद्र पंवार, शरद कपूर के अलावा सतीश, आशीष, उत्तम आदि की उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img