Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

पुलिस को चकमा देकर सीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे आंदोलनकारी

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: उत्तराखंड राज्य निर्माण चिन्हित आंदोलनकारी मंच के बैनर तले कुछ आंदोलनकारी अपनी 4 सूत्रीय मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर पुलिस को चकमा देकर धरने पर बैठ गए हैं। आपको बता दें कि यह आंदोलनकारी 1 अक्टूबर को भी आए थे जिसके बाद उन्हें आश्वासन दिया गया दिया था।

आंदोलनकारी के सीएम आवास पहुंचे से पुलिस के हाथ पांव फूल गए। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल सीएम आवास पहुंचा जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। आंदोलनकारियों को कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं वह धरने पर डटे रहेंगे।

चिन्हित आंदोलनकारियों की 4 सूत्रीय मांग है

  • सभी चिन्हित आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन 5000 रुपये प्रदान की जाए।
  • सरकारी सेवा भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण न्यायालय में लंबित रहने तक उपनल भर्ती में प्राथमिकता दी जाए।
  • मृतक आंदोलनकारियों के आश्रितों को पेंशन दी जाए।
  • मुजफ्फरनगर, खटीमा, मसूरी, देहरादून में राज्य आंदोलन  शहीदों को न्याय दिया जाए दोषियों को सजा दी जाए।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img