जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: थाना मंडी के सराय हिसामुद्दीन में दो युवकों ने शराब पीकर घूम रहे एक व्यक्ति को घूंसा मार कर मौत के घाट उतार दिया।
बताया गया है कि देर रात शाहनवाज (45) बाजार में घूम रहा था। आसपास के लोगों का कहना है कि वह शराब पिये हुए था। इसी दौरान दो लोगों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। कहासुनी के बाद दोनों ने शाहनवाज की पिटाई शुरू कर दी। दो घूसा पेट में लगते ही शाहनवाज गिर गया और फिर उठ नहीं सका। मृतक के भाई ने दो भाइयों सलमान और आसिफ के खिलाफ हत्या कर मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने एक आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी फरार है। घटना मंगलवार देर रात 12 बजे की है। मारपीट का लाइव वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है। शाहनवाज को बेहोशी की हालत में लोगों ने उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठ सका। तभी मृतक शाहनवाज का भाई शहजाद पहुंच गया। भाई ने शाहनवाज को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई शहजाद ने थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर अवनीश गौतम का कहना है कि मृतक के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक शराब पीने का आदी था, जिसे लोग छेड़ते थे। मंगलवार की रात को भी एक युवक ने छेड़ा तो बात मारपीट पर आ गई। इससें युवक की मौत हो गई।

