Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

अचानक टूटकर गिरे वर्षो पुराने पीपल के नीचे दबे लोग

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: शहर में मिल रोड पर वर्षो पुराना पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान वहां खड़े फल, सब्जी, जूस की ठेली वाले दब गए। कई लोगों को चोट आई है। विद्युत खं​भा व तार भी टूट गए। इस दौरान विद्युत आपूर्ति बाधित थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

WhatsApp Image 2022 04 19 at 12.26.31 PM

शामली शहर में मिल रोड पर सीओ आफिस के परिसर में वर्षो पुराना पीपल का पेड़ है। एक बड़ा डहना मिल रोड की तरफ झुका हुआ था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक ही पेड़ का डहना टूटकर सड़क पर गिर गया।

जिसके चलते पूरा मिल रोड जाम हो गया। पेड़ के नीचे फल, सब्जी व जूस की ठेलियां दब गई और तीन-चार लोगों को चोट भी आई है। पास में ही विद्युत पोल और तार भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए।

इस दौरान विद्युत आपूर्ति बंद थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं मिल रोड जाम होने के चलते मिल में जाने वाले गन्ने के वाहन भी जहां के तहां थम गए। विद्युत विभाग, नगर पालिका परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img