Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

थाना दिवस पर भावनपुर थाने पहुंचे एडीजी

  • साइबर हेल्प डेस्क के बारे में नहीं बता पाए दारोगा, हड़काया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: योगी सरकार के दूसरे संस्करण में अधिकारियों को थाना दिवस और तहसील दिवस को गंभीरता से लेने के निर्देश दिये गए हैं। इस कड़ी में भावनपुर थाने में आयोजित थाना दिवस पर अपर पुलिस महानिदेशक राजीव सभरवाल पहुंचे और थाने का निरीक्षण भी किया। भावनपुर थाने में शनिवार को औचक निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी राजीव सभरवाल जहां एक और थाना दिवस पर लेखपालों से सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

16 19

वहीं, दूसरी ओर साइबर हेल्प डेस्क सीट खाली मिलने पर थाना प्रभारी नीरज मलिक से पूछताछ की तो आनन-फानन में एसआई शेषम सिंह को साइबर हेल्प डेस्क का इंचार्ज बता दिया। जिस पर साइबर हेल्प डेस्क इंचार्ज शेषमसिंह से एडीजी राजीव सभरवाल ने साइबर हेल्प डेस्क के कार्य के बारे में जानकारी की तो दारोगा सही ढंग से जवाब नहीं दे पाये।

दारोगा ने एडीजी को बताया कि उन्होंने लड़ाई झगड़े के निस्तारण के लिये साइबर हेल्प डेस्क बनाई गई है। इस पर एडीजी नाराज हुए। इसके बाद महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचे और गहनता से जानकारी की। वहीं, दूसरी ओर हवालात में बंद आरोपियों से जानकारी करते हुए वापस लौट गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img