Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

पटियाला में जुलूस निकालने को लेकर हुआ जमकर बवाल

  • शिवसैनिक और खालिस्तान समर्थक भिड़े, जमकर चलीं ईंटें और तलवारें, पुलिस ने की हवाई फायरिंग

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पटियाला में शुक्रवार को जुलूस निकालने पर बवाल हो गया। ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर के पास शिवसैनिक और खालिस्तानी समर्थक सिख संगठन आमने सामने हो गए। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पत्थर चले। पुलिस ने दोनों पक्षों को रोकने के लिए फायरिंग की। वहीं तलवार लगने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

पटियाला के आर्य समाज चौक में शुक्रवार को शिव सेना की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक खालिस्तान का पुतला फूंक प्रदर्शन की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच उस समय माहौल तनावपूर्ण बन गया। इसका पता लगते ही मौके पर खालिस्तानी समर्थकों ने पहुंच कर विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

हालांकि मौके पर मौजूद भारी पुलिस फोर्स ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया। लेकिन इसके बावजूद खालिस्तानी समर्थक श्री काली माता मंदिर के अंदर तलवारें लेकर पहुंच गए। इस दौरान हिंदू नेताओं व खालिस्तानी समर्थकों के बीच खूब ईंट-पत्थर चले। एक हिंदू नेता पर तेजधार हथियार के साथ हमला भी हुआ।

गर्म ख्यालियों को रोकते वक्त एसएचओ कर्णवीर सिंह के हाथ पर तलवार भी लगी। एसएसपी डा. नानक सिंह ने स्थिति पर काबू पाने के लिए इस दौरान कईं राउंड फायर भी किए।

गौरतलब है कि कुछ वेब चैनल एसएचओ का हाथ काटे जाने की खबर चला रहे हैं। जिसे डीसी साक्षी साहनी ने निराधार बताया है। डीएसपी ने बताया कि मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। हम शिवसेना के प्रमुख हरीश सिंगला से बात कर रहे हैं क्योंकि उनके पास मार्च की अनुमति नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img