- ऊन क्षेत्र में आवारा पशुओं पर विभाग की लगाम नहीं
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: प्रदेश सरकार द्वारा आवारा छुट्टा पशुओं को पकड़कर गो आश्रय स्थलों पर रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे लेकिन कस्बे में खुलेआम आवारा छुट्टा पशु घूम रहे हैं। गांव ढिंढाली और आसपास के क्षेत्र में छुट्टा पशुओं से किसान परेशान हैं। इस समय गन्ने की फसल जो जमकर बाहर निकल रही है, छुट्टा पशु उसे हानि पहुंचा रहे हैं।
हरे चारे की फसल को भी चट कर रहे हैं। किसान रात दिन खेत का पहरा देने को मजबूर है लेकिन सरकारी तंत्र कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। कस्बा ऊन में भी खुलेआम छुट्टा पशुओं ने आतंक मचा रखा है। कई बार किसानों ने अधिकारियों से छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की लेकिन निजात नहीं मिल पाई है।
नगर पंचायत द्वारा पशुओं को छोड़ने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी थी लेकिन उसका भी कोई असर नजर नहीं आ रहा है। लगातार छुट्टा पशुओं में बढ़ोतरी हो रही है जिससे किसान परेशान है।

