Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

अब जोधपुर के बाद भीलवाड़ा में भी तनाव, एक समुदाय के दो युवकों पर हमला

  • भारी पुलिस बल तैनात, जोधपुर में अभी जारी है कर्फ्यू

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजस्थान में जोधपुर के बाद अब भीलवाड़ा में तनाव पैदा हो गया है। बुधवार रात एक समुदाय के दो युवकों पर हमला हुआ। इसके बाद उनकी बाइक में भी आग लगा दी गई।

इस घटना से भड़के लोग भीलवाड़ा के सांगानेर इलाके में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दोनों युवकों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। हमला किस वजह से हुआ, यह पता नहीं चला है।

भीलवाड़ा के कलेक्टर आशीष मोदी ने एएनआई को बताया कि हम इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। हमले में एक व्यक्ति को मामूली चोंट आई है, जबकि दूसरे के सिर में मामूली चोंट है। मैं जनता से अपील करता हूं कि वह अफवाहों पर ध्यान न दे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखें।

जोधपुर में ईद के पूर्व हुई थी हिंसा

इससे पूर्व राजस्थान के जोधपुर में ईद के एक दिन पहले हिंसा हुई थी। शहर में 6 मई तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। जोधपुर के जालोरी गेट चौराहे के बालमुकंद बिस्सा सर्किल पर लगा भगवा झंडा हटाने को लेकर दो समुदाय के लोग भिड़ गए थे। इसके बाद भारी पथराव में कई लोग घायल हो गए थे। हिंसा के मामले में 141 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...

पर्यावरण अनुकूल बने ईवी

जलवायु परिवर्तन आज मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी...
spot_imgspot_img