Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

एटीएम बदल कर ठगी करने वाले पांच शातिर हत्थे चढ़े

  • कुतुबशेर पुलिस को मिली सफलता, नकदी भी बरामद की

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: एटीएम बदलकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का थाना कुतुबशेर पुलिस व अभिसूचना विंग ने भंडाफोड किया है। पुलिस ने ठग गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास एटीएम, गाड़ियां व नगदी भी बरादम की है। आरोपी हिमाचल प्रदेश,उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के आस-पास के लोगों के एटीएम बदलकर ठगी को अंजाम देते थे।

थाना कुतुबशेर पुलिस व अभिसूचना विंग ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम दीपक शर्मा पुत्र देवलाल शर्मा निवासी दिल्ली रोड आईटीआई मनोहरपुर थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर, रितिक पुत्र बिजेन्द्र कुमार निवासी गलीना चौक न्यू लक्ष्मीपुरम थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर, मनमोहन सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी मकान नंबर 12 आईटीसी रोड पंत विहार थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर, सोनू पुत्र रमेश चंद निवासी गलीना चौक लक्ष्मीपुरम थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर,हिटलर सिंह पुत्र इलम सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर थाना रामपुर मनिहारान जनपद सहारनपुर बताया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से सात एटीएम, तीन गाडियां व 39500 रुपये नगद भी बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश के आस-पास के लोगों के एटीएम कार्ड को बदलकर ठगी को अंजाम देते थे।

आरोपियों को अंबाला रोड़ स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम के पास से गिरफ्तार किए गए हैं। जिससे लगता है कि आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img