Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

रिलायंस जियो के मुनाफे में बढ़ोत्तरी, जानिए- पूरी खबर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: रिलायंस जियो ने शुक्रवार को अपनी चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए। 31 मार्च 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी का कर पश्चात मुनाफा 24 पीसी बढ़ गया और यह उछलकर 4,173 करोड़ रुपये हो गया।

पिछले साल कमाया था इतना लाभ

कंपनी की ओर से नियामकीय फाइलिंग में बताया गया कि एक साल पहले की समान अवधि में रिलायंस जियो ने 3,360 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ अर्जित किया था। इसके कंपनी का परिचालन से स्टैंडअलोन राजस्व मार्च 2021 तिमाही में 17,358 करोड़ रुपये से 20 प्रतिशत बढ़कर 20,901 करोड़ रुपये हो गया।

राजस्व में 10.3 फीसदी का इजाफा

फाइलिंग के अनुसार, 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए, रिलायंस जियो का समेकित पीएटी वित्त वर्ष 2021 में 12,071 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 23 प्रतिशत बढ़कर 14,854 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि, परिचालन से वार्षिक राजस्व में वित्त वर्ष 2021-22 में लगभग 10.3 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है और यह बढ़कर 77,356 करोड़ रुपये हो गया, एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 70,127 करोड़ रुपये था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img