जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने महामहिम राज्यपाल उप्र द्वारा बिजनौर के प्रस्तावित भ्रमण के तहत सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नगीना स्थित कृषि अनुसंधान केन्द्र का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम उमेश मिश्रा ने राज्यपाल के सभा स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का मुआयना किया गया।
क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 08 मई से 14 मई 2022 तक || JANWANI
उन्होंने उप जिलाधिकारी नगीना को निर्देश दिए कि राज्यपाल की सुरक्षा, निर्वाध विद्युत आपूर्ति, साउण्ड सिस्टेम सहित अन्य व्यवस्थाओं की दृढ़तापूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें और उनके कार्यक्रम स्थलों का भी बारीकी के साथ निरीक्षण कर सुरक्षा आदि की व्यवस्थाओं को पूरा कराएं।
उन्होंने उपाधीक्षक पुलिस को निर्देश दिए कि उक्त भ्रमण के अवसर पर एलआरएस कॉलेज को सैफ हाउस के रूप आरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
पूरी खबर के लिए जनवाण पढे

