Tuesday, August 18, 2026
- Advertisement -

होर्डिंग्स माफिया ज्ञानेन्द्र और एनएचएआई अफसरों में तनातनी

  • यूनिपोल उखाड़ने को लेकर पनपा विवाद, जगह-जगह ध्वस्त किया अतिक्रमण

जनवाणी टीम |

मोदीपुरम/परतापुर: कमिश्नर सुरेंद्र सिंह के निर्देश पर एनएचएआई अधिकारियों ने बुधवार दोपहर सिवाया टोल प्लाजा से परतापुर तिराहे तक दिल्ली देहरादून हाइवे पर अवैध रूप से लगे यूनिपोल और अतिक्रमण को हटवाये। परतापुर में कई ढाबे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर के माध्यम से हटवा दिये गये। यूनिपोल के फाउंडेशन को हटाने के लिए एनएचएआई की टीम पहुंची तो वहां होर्डिंग माफिया ज्ञानेंद्र के गुर्गे और होटल में मौजूद ज्ञानेंद्र चौधरी व कर्मचारी वहां आ गए और फाउंडेशन के ऊपर कार खड़ी कर फाउंडेशन उखाड़ने को मना कर दिया।

जिसके बाद एनएचएआई अधिकारियों ने उन्हे समझाया, तब ज्ञानेंद्र के लोगों ने किसी की एक न सुनी और दोनों पक्षों में लगभग दो घंटे नोकझोंक चलती रही। जिसके बाद एनएचएआई अधिकारियों ने परतापुर थाने से महिला पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई और बल प्रयोग कर ज्ञानेंद्र के लोगों को वहां से हटाया और कार हटाकर फाउंडेशन को खुदवा दिया।

09 9

एनएच-58 पर बुधवार को वेस्टन यूपी टोलवे कंपनी द्वारा अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस अभियान को मोदीपुरम से लेकर परतापुर तक चलाया गया। इस अभियान में जहां कंपनी के सभी अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस भी शामिल रही। हाइवे पर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। हाइवे पर अवैध रूप से लगे यूनिपोलों को भी हाइवे से हटा दिया गया। दोआब विलास होटल के सामने हो रहे अतिक्रमण को भी टीम द्वारा हटाया गया। साथ ही साथ हाइवे पर अतिक्रमण करने वाले ठेला, रेडी संचालकों को आगे से अतिक्रमण न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

वेस्टन यूपी टोलवे कंपनी के सीनियर प्रबंधक प्रदीप चौधरी, रूट आॅपरेशन अधिकारी राणा प्रताप सिंह, बलराम सिंह, पंकज सिंह समेत कंपनी के अधिकारी अतिक्रमण हटाओ अभियान में बुधवार को शामिल रहे। मोदीपुरम से लेकर परतापुर तक हाइवे पर जगह-जगह हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया। इसके अलावा हाइवे पर अंधाधुंध तरीके से लगाए गए यूनिपोलों को भी हटाया गया। सर्विस रोड पर ठेला, रेडी संचालकों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया साथ ही साथ आगे से अतिक्रमण न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

अतिक्रमण के दौरान किसी तरह की कोई वारदात न हो इसके लिए परतापुर, कंकरखेड़ा, मोदीपुरम समेत विभिन्न थानों की पुलिस मौजूद रही। साथ ही साथ रिजर्व पुलिस लाइन से भी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। रूट आॅपरेशन अधिकारी राणा प्रताप सिंह का कहना है कि मोदीपुरम से लेकर परतापुर तक यह अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। आगे भी कंपनी द्वारा इस तरह का अभियान चलाया जाता रहेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज, पहले दिन 899 युवाओं ने दिखाया दमखम

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में...
spot_imgspot_img