- किसान मसीहा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के 85वें जन्मदिन को जनपद भर में किसानों ने श्रद्धा के साथ मनाया। महात्मा टिकैत की याद में किसानों ने हवन कर जन्मदिन को किसान जागृति के रूप में मनाया। महात्मा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों के अपनाने का संकल्प भी लिया।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने समस्त ब्लॉक स्तरों पर तथा बिजनौर में जिला कार्यालय रसीदपुर धड़ी किसान धर्म कांटे पर हवन पूजन करा कर महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिवस को किसान जागृति दिवस के रूप में मनाया। तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने किसानों को चंदन के पौधे उपलब्ध कराएं तथा जिला कार्यालय पर चंदन के पौधों का पौधारोपण किया।
इस अवसर पर सदर विधायक पति ऐश्वर्या चौधरी उर्फ मौसम भी भाकियू के जिला कार्यालय पहुंचे उन्होंने भी महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किसानों के लिए महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत द्वारा किए गए संघर्षों को याद किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी रामपाल सिंह तथा संचालन जिला महासचिव सुनील प्रधान ने किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, अतुल कुमार, अमित कुमार, सूर्यपाल सिंह, विजय पाल सिंह, प्रमोद कुमार, विकास कुमार, डॉक्टरओमकार सिंह, नितेंद्र सिंह, दीपक तोमर, संदीप त्यागी, गफ्फार खान आदि मौजूद रहे।

