- सखी वेलफेयर सोसयटी ने महिलाओं को जुड़वाया एनयूएलएम स्कीम से
जनवाणी ब्यूरो |
नजीबाबाद: नगर की सखी वेलफेयर सोसायटी से प्रशिक्षित बेटियों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन से जोड़ा गया है। इस योजना के तहत समूह से जुड़ने वाली बेटियां सरकार की ओर से मिलने वाले आर्डर को पूरा कर सकेंगी और वहां से मिलने वाला धन भी सीधे उनके खातों में ही जाएगा। इस मौके पर डा. राखी अग्रवाल ने कहा कि सखी वेलफेयर सोसायटी संकल्परत है।
मंगलवार को सखी वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्षा डा. राखी अग्रवाल ने उक्त सोसायटी से जुड़कर सिलाई-कढ़ाई आदि का प्रशिक्षण ले चुकी छात्राओं के समूह को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त 25 बेटियों का समूह प्रधानमंत्री की राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन (एनयूएलएम) से जुड़ गया है।
जिसके चलते उक्त समूह को सीधे सरकार से आर्डर मिल सकेंगे। साथ ही समूह में काम करने वाली बेटियों के खातों में सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता सीधे पहुंच सकेगी। केन्द्र सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जाना है।
उन्होंने कहा कि देश भर में कोरोना महामारी के दौरान उक्त बेटियां उनकी सखी वेलफेयर सोसायटी के माध्यम से सिलाई किए गए मास्क को तैयार करती रही हैं। जिससे इनकी आजिविका चल रही थी। इस कार्य के लंबा न चल पाने को देखते हुए उन्होंने जिलाधिकारी से भेंट कर समस्या रखी।
जिसके बाद उक्त समूह की बेटियों को राष्ट्रीय ग्रामीण आजिविका मिशन से जोडऩे का संकल्प लिया। जो कि अब जाकर पूरा हुआ है। समूह बना लेने के बाद अब इनका समूह आत्मनिर्भर होकर कार्य कर सकेगा।
उन्होंने समूह से जुड़ी महिलाओं व कन्याओं को बधाई दी। समूह से जुड़कर स्वतंत्र रूप से कार्य करने को लेकर उक्त सदस्य काफी उत्साहित हैं।

