Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

बाघ ने बैल को बनाया निवाला, बाल-बाल बचे बाप-बेटे

जनवाणी संवाददाता |

बढ़ापुर: अपने खेत से घर आ रहे किसान के बैल को रास्ते में ही खूंखार बाघ ने निवाला बना लिया। बाघ के इस फिल्मी दृश्य को देखकर बैल बुग्गी में बैठे हुए बाप बेटे के होश उड़ गए और अपनी जान बचाकर घर आ गये। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी शराफत का खेत गांव से पश्चिम दिशा की ओर बहने वाली खो नदी के खादर में स्थित है।

बताया जाता है कि सोमवार को शराफत व उसका बेटा नदीम अपने खेत पर गए हुए थे देर शाम जब वह अपने खेत से बैल बुग्गी द्वारा घर वापस आ रहे थे तो एक बैल बुग्गी के पीछे चल रहा था। किसान शराफत व उसके बेटे नदीम के मुताबिक जब वह खो के खादर में गन्ने के बीचो बीच आ रहे रास्ते पर आए तो पहले से ही गन्ने के खेत किनारे घात लगाकर बैठे हुए बाघ ने बैल बुगी के पीछे चल रहे बेल पर हमला बोल दिया और घसीट कर गन्ने के खेत में ले गया।

बाघ का यह दृश्य देखकर बैल बुग्गी में बैठे हुए किसान शराफत व उसके बेटे नदीम के होश उड़ गए औरअपनी जान बचाकर बैल बुग्गी को भगा कर घर ले आये। मंगलवार को किसान शराफत के साथ दर्जन भर ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो किसान पप्पू सिंह के गन्ने के खेत में आधखाया बैल का शव पड़ा मिला।

ग्रामीण अशरफ अली, बब्बू, दानिश, जोगेंद्र सिंह, नदीम की माने तो खूंखार बाघ की यह पहली घटना नहीं है करीब दस दिन पहले घर के आंगन में बंधी हुई मोहम्मद दानिश की बकरी को बाघ उठाकर ले गया था ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन अधिकारियों से की लेकिन, अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img