जनवाणी संवाददाता |
रामराज: रामराज थाना क्षेत्र के रामराज उर्फ समाना की मोहल्ला नई बस्ती निवासी युवक गंग नहर में अपने पशु नहलाते समय डूब गया। सूचना पर पहुची पुलिस व ग्रामीणों द्वारा युवक की गंग नहर में तलाश की जा रही है।
रामराज थाना क्षेत्र के रामराज उर्फ समाना के मोहल्ला नई बस्ती निवासी युवक नीरज पुत्र राजसिंह उम्र करीब 23 वर्ष पशु पालन का कार्य करता था।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI
रविवार की दोपहर को वह अपने पशुओं को नहलाने के लिए गंग नहर के रामराज पुल के समीप गंग नहर में नहलाने के लिए गया था। गंग नहर में पशुओं को नहलाते समय वह गहरे पानी मे चला गया तथा गंग नहर में डूबने लगा युवक को गंग नहर में डूबते देख नहर पटरी पर खड़े युवकों ने शौर मचाया तथा युवक को बचाने के लिए दौड़े लेकिन युवक गहरे पानी में समा गया।

सूचना पर रामराज व बहसूमा पुलिस मौके पर पहुची तथा युवक के परिजनों को मामले की जानकारी दी। युवक के डूबने की जानकारी पर परिजनों सहित सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुच गए। पुलिस व ग्रामीणों ने गंग नहर में युवक की कई घंटे तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नही लगा। युवक के गंग नहर में डूबने से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व ग्रामीण युवक की गंग नहर में तलाश कर रहे थे।

