Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर लगाए यह आरोप, राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भारतीय जनता पार्टी नेता शुभेंदु अधिकारी के विधायक कार्यालय में कथित तौर पर ‘पुलिस के जबरन घुसने’ के मामले में रविवार को राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी से तत्काल रिपोर्ट तलब की।

राज्यपाल ने कहा कि एक विधायक कार्यालय पर इस तरह की कार्रवाई गहरी चिंता का विषय है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी से मिली चिंताजनक जानकारी के मामले में मुख्य सचिव से तत्काल एक रिपोर्ट तलब की गई है, जिसमें नंदीग्राम स्थित उनके (शुभेंदु) विधायक कार्यालय पर पुलिस द्वारा हमला किया गया।’

ममता बनर्जी सरकार की घटिया हरकत है- शुभेंदु अधिकारी

धनखड़ ने कहा कि इस मामले में मुख्य सचिव को रात 10 बजे तक रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। बाद में, शुभेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया के जरिये कहा कि पुलिस ने उनके कार्यालय में बलपूर्वक प्रवेश किया। अपने दावे के समर्थन में तीन वीडियो साझा करते हुए बीजेपी नेता शुभेंदु ने कहा, ‘बिना किसी पूर्व सूचना के, बिना कोई तलाशी वारंट दिखाये और बिना मजिस्ट्रेट की उपस्थिति के, ‘ममता’ पुलिस (पश्चिम बंगाल पुलिस) ने बलपूर्वक नंदीग्राम स्थित मेरे कार्यालय में प्रवेश किया।’

शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया, ‘यह ममता बनर्जी सरकार की घटिया और क्रूर हरकत है। यह नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ साजिश है।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img