Sunday, May 10, 2026
- Advertisement -

शहीद मेजर केतन को भूली सरकार, व्यापारी उठाएंगे बीड़ा

व्यापारियों की सरकार को जगाने की अनूठी पहल

  • शहीद की याद में सड़क मार्ग का नामकारण पार्क और शहीद गेट बनाने के वादे को भूले हुकुमरान
  • सरकार, जिला प्रशासन के रवैए से परिजन दु:खी
  • कहा-हम आंदोलन करके पुत्र की शहादत का अपमान करना नहीं चाहते

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: ‘शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वालों का बस यही बाकी निशा होगा’ कवि द्वारा लिखी गई यह पंक्तियां शब्दों के मायने में अपना अनमोल स्थान रखती है और राष्ट्र के प्रति रचनाकार के भाव को भी व्यक्त करती हैं, लेकिन लगता है जिला प्रशासन की नजरों में इसके बड़े मायने नहीं रहे।

19 11

कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी के मेजर केतन शर्मा राष्ट्र की खातिर अनंतनाग में तीन वर्ष पूर्व 17 जून को शहीद हो गए थे। जिला प्रशासन सरकार और जनप्रतिनिधियों ने इनकी स्मृति में शहीद द्वार सहित विभिन्न स्थान बनाने के बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो सका। अब व्यापारी शहीद मेजर केतन शर्मा की याद में खिर्वा रोड का मार्ग का नामकरण कर खुद ही शहीद मेजर केतन शर्मा मार्ग रखने जा रहे हैं। इसके लिए व्यापारी बोर्ड बनवाने लगे हैं।

कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी सेक्टर चार के मेजर केतन शर्मा पुत्र रविंद्र शर्मा 17 जून 2019 को अनंतनाग में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। 18 जून को शहीद मेजर केतन शर्मा का पार्थिव शरीर मेरठ लाया गया और सैन्य सम्मान के साथ मुखाग्नि दी गई। उस समय जनप्रतिनिधियों, सरकार और जिला प्रशासन ने शहीद की याद में पार्क और मार्ग का नामकरण, मूर्ति स्थापित करने और शहीद द्वार बनाने सहित कई बड़े-बड़े वादे किए।

18 13

लेकिन लगभग तीन वर्ष पूरे होने वाले हैं अभी तक जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने अपने वादे पूरे नहीं किए। शहीद के ताऊ अशोक शर्मा भतीजे को याद कर अपने आंसू नहीं रोक पाते और बिलख पड़ते हैं। सरकार के रवैए से नाराज दिखाई दिए।

खिर्वा रोड को अब शहीद मेजर केतन के नाम से जानेंगे नागरिक

मेजर केतन शर्मा को शहीद हुए तीन वर्ष होने वाले हैं। सरकार और जिला प्रशासन अपने वादे पूरे नहीं कर सका तो व्यापारियों ने परिवार के प्रति सहानुभूति दिखाई है। व्यापारियों का कहना है कि खिर्वा रोड को अब शहीद मेजर केतन शर्मा के नाम से जाना जायेगा। इसके लिए कई व्यापारियों ने अपनी तैयारी भी कर ली है। व्यापारी अब अपनी दुकान पर लगाने वाले बोर्ड पर रोड का नाम शहीद मेजर केतन शर्मा रोड लिखेंगे।

जिला प्रशासन से मुख्यमंत्री तक पत्र भेजकर रखी मांग

शहीद मेजर केतन शर्मा के ताऊ अशोक शर्मा ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री, कमिश्नर, डीएम और नगर निगम में जाकर मांग पूरी करने के लिए पत्र दिया। उन्होंने बताया घर के सामने पार्क का नामकरण करने, खिर्वा रोड को शहीद मेजर केतन शर्मा रोड नाम दिए जाने, शिवचौक पर शहीद द्वार और घर के सामने पार्क में मेजर केतन शर्मा की मूर्ति स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन को बार-बार पत्र दे चुके हैं,

17 15

लेकिन अब वह थक चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनकी सेक्टर सोसाएटी श्रद्धापुरी सेक्टर-चार वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने भी अधिकारियों के काफी चक्कर लगाए, लेकिन केवल आश्वासन के सिवा अभी तक कुछ नहीं मिला।

हुकुमरान करें वादा पूरा

15 17

हुकुमरानों को अपने वादे पूरे कर देने चाहिए। हम आंदोलन करके पुत्र की शहादत का अपमान नहीं करना चाहते। यह कहते हुए वे भावुक हो गए और उनकी आंखें छलक आई। -अशोक शर्मा, शहीद के ताऊ।

हृदय से करेंगे पूरा प्रयास

16 17

हम सभी व्यापारी शहीद मेजर केतन शर्मा के परिवार के साथ खड़े हैं। उनको सम्मान दिलाने के लिए पूरा प्रयास हृदय से करेंगे। हम अपनी दुकान के सामने बोर्ड पर अब खिर्वा रोड के स्थान पर शहीद मेजर केतन शर्मा मार्ग लिखेंगे। -गोपाल कुमार, व्यापारी खिर्वा रोड

शहीद के नाम पर सड़क या पार्क का नामकरण सदन में पास होता है। इसके बाद नगर निगम अपनी कार्रवाई करता है। नगर निगम अपनी तरफ से सड़क या पार्क का नामकरण नहीं कर सकता। -प्रमोद कुमार, नगरायुक्त

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img